नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- माजरा पुलिस ने मंगलवार देर रात अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। शराब चंडीगढ़ से लाई जा रही थी। डीएसपी रमाकांत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरिपुर खोल के कोदेवाला में रात 11 बजे के करीब नाका लगाया। इस दौरान हरिपुर खोल की तरफ से एक गाड़ी नम्बर एचआर -78डी-7545 आई, जिसमें 2 लोग थे।डीएसपी ने बताया कि जैसे ही पुलिस ने उनको रोका तो एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर जंगल की तरफ भाग गया, लेकिन पुलिस ने रजत सांगवान पुत्र राम कुमार निवासी चाडवी जटटा तहसील शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। चालक ने भागने वाले व्यक्ति का नाम संजय पुत्र राजबीर निवासी गांव बुआनी तहसील बराड़ा जिला अम्बाला बताया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की तो 51 शराब की बोतलों से भरे बॉक्स मिले, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार 48 गत्ता पेटियों में कुल 576 बोतलें मार्का टैंगो सन्तरा देशी शराब की थी, जिन पर फॉर सेल इन चंडीगढ़ लिखा था। 3 गत्ता पेटियों में 36 अदद बोतलें मार्का ब्लेंडर प्राइड की थी और इन पर फॉर सेल इन हरियाणा लिखा था।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
