नेशनल हाइवे 707 पर आये दिन निर्माण कंपनियों द्वारा किये जा रहे भारी ब्लास्ट जनता और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। भारी ब्लास्ट के कारण आये दिन यहां पर पहाड़ दरकने लगते है। जिसके कारण सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो जाता है। जनता द्वारा प्रशासन और सरकार को कई बार शिकायत भी की गई , वावजूद इसके भी नेशनल हाइवे पर नियमों कों ताक पर रखकर भारी ब्लास्ट किये जाते हैँ, जिसका खामियाजा लोगों कों भुगतना पड़ता है।देर रात को भी नेशनल हाइवे के निर्माण में लगी कम्पनी द्वारा शिलाई सड़क मार्ग निर्माण के लिए भारी ब्लास्टिंग किया गया । ब्लास्ट इतना तेज था की पूरा पहाड़ ही दरक गया और नेशनल हाइवे बंद हो गया।चिलचिलाती धूप में लोगों कों कई किलोमीटर का सफर अब पैदल ही तय करना पड़ रहा है,इसको लेकर जहाँ स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी शिकायत की और कहा की नेशनल हाइवे के निर्माण में जो कम्पनीय लगी है वह नियमों कों ताक पर रखकर ब्लास्ट कर रहे है। जबकि, सरकार और सुप्रीम कोर्ट के नियमों के मुताबिक कोई भी काम ब्लास्ट के बिना भी किया जा सकता है क्योंकि भारी ब्लास्ट की वजह से अंदर से जमीन हिल जाती है और ऐसे में अक्सर ही पहाड़ी दरकने का खतरा और बढ़ जाता है। लेकिन इन निर्माण कंपनियों के लिए सरकार के कोर्ट के नियम मायने नही रखते।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16