Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर आबकारी विभाग ने बनाया शराब ठेकों की नीलामी का सुपर फार्मूला
    सिरमौर

    सिरमौर आबकारी विभाग ने बनाया शराब ठेकों की नीलामी का सुपर फार्मूला

    By Himachal VartaMarch 17, 2023
    Facebook WhatsApp

    सरकार के खजाने में जाएंगे 60 करोड़ से अधिक, वीरान ठेके भी होंगे गुलजार                                                                                 नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर के द्वारा शराब के ठेकों की नीलामी को लेकर इस बार सुपर फार्मूला तैयार किया है। तैयार किए गए सुपर फॉर्मूला के तहत ना केवल मिलान रहने वाले शराब के ठेके गुलजार होंगे बल्कि ठेकेदार भी मलाई के साथ खुरचन खाने को मजबूर होंगे। जिला सिरमौर एक्साइज डिपार्टमेंट के उपायुक्त हिमांशु तथा उनके सबसे काबिल अधिकारियों की टीम के द्वारा राजस्व में 7 करोड़ से अधिक की वृद्धि दर्ज करवाए जाने का लक्ष्य भी रखा गया है।बड़ी बात तो यह है कि जहां बीते वित्त वर्ष में सिरमौर में विभाग के द्वारा 10 यूनिट बनाए गए थे, वहां इस बार सुपर फार्मूले के तहत केवल पांच यूनिट ही बनाए गए हैं। ऐसा किए जाने के पीछे अधिकारियों की पारखी नजर ने कमजोर साबित रहने वाले यूनिट्स को भी संजीवनी दी है। जैसे कि पहले बहुत से ऐसे ठेके थे जिनकी कोई भी ठेकेदार बोली नहीं देता था और विभाग को ओने पौने दामों में यह ठेके मजबूरन देने पड़ते थे।मगर अब यूनिट्स को प्लग करने के बाद यह ठेके भी कमाऊ पूत साबित होंगे। विभाग के द्वारा बनाए गए 5 यूनिट्स में पहला यूनिट् नाहन-ददाहू बनाया गया है जिसकी बोली के लिए रिजर्व प्राइस 11 करोड़ 54 लाख रुपए रखा गया है। इसी प्रकार दूसरा यूनिट कालाअंब धौलाकुआं रखा गया है जिसकी रिजर्व प्राइस 8 करोड़ 92 लाख रुपए रखी गई है। तीसरी यूनिट राजगढ़ सराहां बनाई गई है जिसकी रिजर्व प्राइस 14 करोड़ 16 लाख रखी गई है।चौथा यूनिट बद्रीनगर शिलाई बनाया गया है जिसकी रिजर्व प्राइस 12 करोड़ 93 लाख रुपए रखी गई है। पांचवा और अंतिम यूनिट पूरु- वाला गोविंदघाट बनाया गया है जिस रिजर्व प्राइस 12 करोड़ 42 लाख रुपए रखी गई है। बता दें कि आज यानी वीरवार को टेंडन बॉक्स उपायुक्त कार्यालय में रख दिए गए हैं। यानी आज से इन यूनिट्स के लिए इच्छुक व्यक्ति अपना टेंडर डाल सकता है।तो वहीं अट्ठारह मार्च को ठीक 10:30 बजे उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम की अध्यक्षता में इन सभी पांच यूनिट के लिए बोली लगेगी और बाद में टेंडर खोले जाएंगे। इस प्रकार जहां पहले जिला सिरमौर के सभी यूनिट्स की रिजर्व प्राइस मात्र 53 करोड़ थी इस बार यह रिजर्व प्राइस 60 करोड़ से अधिका की जा रही है और मजे की बात तो यह है कि इस फार्मूले के तहत ठेकेदारों की दादागिरी भी काम नहीं कर पाएगी।जाहिर है यूनिट्स को प्लग करने के बाद यूनिट लेने वाले ठेकेदार को कमजोर ठेके भी संभाल ले पड़ेंगे। खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.