नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज)-उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष आबकारी यूनिट आवंटन समिति आर.के. गौतम की अध्यक्षता में वर्ष 2023-24 के लिए सिरमौर जिला के पांच आबकारी यूनिट (मदिरा की खुदरा दुकानें) की शनिवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में आयोजित नीलामी 78.31 करोड़ रुपये में हुई जो कि रिजर्व प्राईस से 30.53 प्रतिशत अधिक है। इन पांच यूनिटों की कुल रिजर्व प्राईस 59.99 करोड़ रुपये रखी गई थी।उपायुक्त आबकारी एवं कराधान जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवार ने बताया कि गत वर्ष सिरमौर के पांच यूनिटों की नीलामी 53.05 करोड़ रुपये में हुई थी, इस प्रकार इस वर्ष 47.61 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 25.26 करोड़ रुपये का ज्यादा राजस्व का लाभ हुआ है।उन्होंने बताया कि यूनिट एक-नाहन-ददाहू की नीलामी 16.52 करोड़ रुपये में हुई जो कि मैसर्ज राजेश एण्ड कंपनी सोलन के नाम हुई, इसकी रिजर्व प्राईस 11.54 करोड रखी गई थी।यूनिट 2 कालाअम्ब-धौलाकुंआ की नीलामी 8.92 करोड रुपये के रिजर्व प्राईस के मुकाबले 10.51 करोड़ रुपये मेें नीलाम हुई जो कि मैसर्ज नितिन लिक्वर को गई। यूनिट 3 -राजगढ़-सरांहा की रिजर्व प्राईस 14.16 करोड़ रुपये रखी गई थी जिसमें यह यूनिट 18..43 करोड़ में नीलाम हुई जो कि मैसर्ज राजेश एण्ड कंपनी सोलन को गई। उपायुक्त आबकारी एवं कराधान जिला सिरमौर ने बताया कि यूनिट-4 बद्रीनगर-शिलाई की़ नीलामी 17.60 करोड़ में हुई जबकि इसकी रिजर्व प्राईस 12.93 करोड रखी गई थी। इसी प्रकार यूनिट 5 पुरूवाला-गोविंदघाट की नीलामी़ 15.25 करोड़ में हुई, इसकी रिजर्व प्राईस 12.42 करोड रखी गई थी। यह दोनों यूनिट भी मैसर्ज राजेश एण्ड कंपनी सोलन के नाम हुई।आबकारी यूनिट आवंटन चयन समिति के सदस्य के रूप में अतिरिक्त आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान (साउथ जोन) पंकज शर्मा, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवार के अलावा आब्जर्वर के रूप में उपायुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान अनुपम कुमार सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
