Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर का हर्ष खुद मरकर चार लोगों को जीवन दे गया
    सिरमौर

    सिरमौर का हर्ष खुद मरकर चार लोगों को जीवन दे गया

    By Himachal VartaMarch 19, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (एसपी जैरथ):– देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन का 19  वर्षीय हर्ष पंवार असमय निधन के बाद जाते-जाते चार लोगों को जीवन दे गया। सडक़ दुर्घटना में घायल होने के कारण उसे ब्रेन डेड घोषित करने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ की रोटो की टीम ने हर्ष के परिवार को ऑर्गन डोनेट करने के लिए अपील की थी। इस पर मरहूम हर्ष के पिता इस बारे में अपने परिवार के सदस्यों से विचार के बाद अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने को तैयार हो गए। पिता ने कहा कि अब जब उनका जिगर का टुकड़ा इस दुनिया में नहीं रहा, तो उसके अंगों को डोनेट कर हम अपने बच्चे को उन लोगों में देख सकेंगे, जिन्हें उसके ऑर्गन ट्रांसप्लांट किए गए हैं। हर्ष की दोनों किडनी और दोनों ही कॉर्निया पीजीआई में ट्रांसप्लांट हुए। जानकारी अनुसार इस महीने आठ मार्च को रोज की तरह हर्ष घर से निकला और एक हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके चलते वह घटना स्थल पर ही बेहोश हो गया। उसे स्थानीय प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे उसी दिन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे बचाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 10 मार्च को पीजीआई ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी की बैठक में उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। उसके बाद टीम ने हर्ष के परिवार के उसके ऑर्गन डोनेट करने के लिए प्रेरित किया, जिस पर वे तैयार हो गए। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल ने उसके परिवार के इस साहसिक फैसले की सराहना की। साथ रोटो के नोडल ऑफिसर और एमएमस प्रो. विपिन कौशल ने कहा कि इस तरह से लोग आगे आएंगे तो डोनर का इंतजार कर रहे लोगों को नया जीवन मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को ऑर्गन डोनेट करने चाहिएं। इससे गई लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने हर्ष के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को इस नेक कार्य को लेकर सराहना की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.