ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( शोभा)उपायुक्त आरके गौतम द्वारा हाल ही में शहर में गोवंश की सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें आवारा छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। खासकर टैग लगी गाय को छोड़ने पर उनके मालिकों के चालान करने का भी आदेश दिए गए थे।.लेकिन ददाहू बाजार सड़कों पर आवारा पशु घूम रहे हैं। वहीं गोवंश के कारण सड़कों पर गाड़ियां चलाना मुश्किल हो रहा है वही गोवंश हादसे का शिकार हो रही है या गोवंश की वजह से हादसे हो रहे हैंअस्पताल के बाहर गोवंश ने किया महिला को जख्मी…बता दें कि कुछ दिन पहले ददाहू सिविल अस्पताल के पास एक गाय द्वारा महिला को जख्मी किया गया था।बता दें कि उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम द्वारा श्री रेणुका जी और ददाहू में पंचायत सहित सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे कि वह शक्ति के साथ सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के मालिकों पर सख्त कार्रवाई करें लेकिन अब तक इस और कोई अधिक शक्ति सामने नहीं आई।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3