पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब में होली मेले के समापन समारोह के दौरान नगर पालिका की ओर से नगर पालिका मैदान में दंगल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर परिषद के उपाध्यक्ष ओपी कटरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस दौरान कार्यकारी अधिकारी ठाकुर अजमेर सिंह ने बताया की पांवटा साहिब में पिछले दस दिन से चल रहे होली मेले का समापन आज कुश्ती के साथ हो गया। उन्होंने बताया कि इस दंगल में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के पुरुष महिला पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। इन कुश्तियों के मुकाबलो में 100 से अधिक महिला और पुरुष पहलवानों ने भाग लिया है। दंगल प्रतियोगिता मे माली जितने वाले पहलवान को 31000 रुपये का नगद इनाम दिया गया जबकि उपविजेता के पहलवान कों 21000 रूपये की धन राशि व शेर का स्टेचू इनाम में दिए गए।इस दौरान कुश्ती के माली मुकाबले में पंजाब के पटियाला शहर के पहलवान चमकौर हल्ला ने हरियाणा रोहतक के पहलवान दीपक को हरा कर माली अपने नाम कर इनामी राशि व पुरस्कार हासिल किया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
