ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( शोभा)जिला सिरमौर के ददाहु में डेंटल क्लीनिक पर दवा नियंत्रक विभाग द्वारा छापेमारी की गई जहां से दवाओं के आधा दर्जन से अधिक नमूने भी उठाए गए यह डेंटल क्लिनिक ददाहु में पिछले करीब दो दशकों से चल रहा है।दवा निरीक्षक सन्नी राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। संबंधित क्लीनिक का तमाम रिकॉर्ड व प्रमाण पत्रों को भी जांच के लिए आगे भेजा जाएगा।बता दें कि ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी राणा के नेतृत्व में एक टीम ददाहु पहुंची जहां पर डेंटल केयर पर छापेमारी की गई बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड जप्त किया गया है सारे रिकॉर्ड के साथ दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं ड्रग इंस्पेक्टर मौके पर तैनात रहे उन्होंने बताया कि सभी दवाओं के नमूने प्रयोगशाला में भेजा जाएगा और यह पता लगाया जाएगा कि यह किस तरह की दवाएं हैं।दवा निरीक्षक सन्नी राणा ने बताया कि क्लीनिक में बरामद कैप्सूल व टेबलेट के नमूने भी लिए गए हैं। जिन्हें कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। अनियमिताएं पाए जाने पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की इस टीम में दंत चिकित्सक डॉ. विशाल गौड़, डॉ. विनोद तोमर, डॉ. वसुधा शर्मा, सुखबीर सिंह, हेड कांस्टेबल संगीत कुमार व कांस्टेबल सचिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
