नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन और हिमालयन संस्थान कालाअंब के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एमओयू साइन हुआ है। इसके लिए दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय नाहन के वाणिज्य विभाग के छात्रों के एक दल ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और हिमालयन कालेज का भ्रमण किया। सबसे पहले छात्रों ने कालाअंब की फार्मा कंपनी अलेन क्योर बायो टेक लिमिटेड में दवाई निर्माण की प्रक्रिया और प्रबंधकीय कार्यों का ज्ञान हासिल किया।कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिराज संधु ने छात्रों को भविष्य में रोजगार के लिए छात्रों को आमंत्रित किया। मैसर्ज डी फार्मासिया कंपनी के प्रबंध निदेशक देव राणा ने छात्रों को विभिन्न प्रबंधकीय कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने फार्मा उद्योग के विभिन्न आयामों से भी अवगत करवाया। इसके बाद हिमालयन कॉलेज के उप निदेशक विकास बंसल ने छात्रों का स्वागत किया और हिमालयन कॉलेज नए चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3