नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सुक्खु सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है। जिसकी हर ओर प्रशंसा हो रही है। पावंटा साहिब से कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने वित्तीय वर्ष के इस बजट को सर्वहितकारी बताया ओर कहा की बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया की भाजपा लगातार बजट की बुराई कर रही क्योंकि यह बीजेपी की सत्ता से बाहर होने की बोखलाहट है, बजट में सीएम ने जहाँ किसानों का ध्यान रखा तो उधर बाग़वानों, किसान नजदूर, आशा वर्कर ओर अन्य वर्गो के लोगों का ध्यान भी रखा है।सिरमौर जिलाध्यक्ष दिनेश ने बताया की फिलहाल भाजपा इस बजट को हजम नही कर पा रही है इसलिए बोखालाहट लाजमी है। उन्होंने बताया की इस बार का बजट सरहानीय है ओर आने वाले समय में कांग्रेस ने जो चुनावी वायदे किये हैँ उन्हें भी पूरा किया जाएगा, लेकिन उसके लिए थोड़ा समय लगेगा कांग्रेस अपने किये चुनावी वायदों कों धीरे धीरे पूरा करने की कोशिश कर रही है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3