नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उच्च शिक्षा के 20 विद्यालयों के लगभग 40 समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड परियोजना अधिकारी डॉ दीर्घायु प्रसाद ने बतौर अतिथि की।उन्होंने बताया कि आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय विनिर्माण क्षेत्र में प्रत्येक स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति अपना अमूल्य योगदान दे रही है।कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके योगदान से दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।खंड स्रोत समन्वयक सुरेश शर्मा ने सभी लोगों का स्वागत किया और बेहतरीन कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विकसित विद्यांजलि पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करने के लिए प्रेरित किया।रिसोर्स पर्सन जीवन प्रकाश जोशी और बाबूराम शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके कर्तव्य और शक्तियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर पृथ्वी चंद, केहर सिंह, ममता देवी, अर्जुन सिंह रजनी गुप्ता, सरिता शर्मा,लायक राम, गुरमीत सिंह, दलीप सिंह, धनवीर सिंह, इमराना, प्रवीण, शाहिदा, गीता देवी, सुषमा देवी, पूर्ण, राकेश कुमार आदि को अपने अपने स्कूलों में बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
