नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- ग्राम पंचायत छोउभोगर के ग्रामीणों ने नाहन में डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम को अपनी समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने यहां डीसी सिरमौर को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र में पेयजल समस्या से अवगत करवाते हुए समाधान की गुहार लगाई है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के लिए बनाई गई पेयजल योजना से अन्य गांवों को पानी सप्लाई दिया जा रहा है। जिसके चलते उनके गांव में पेयजल की किल्लत होने लगी है। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर यह योजना माइला शीमनाना गांव के लिए बनाई गई थी, ऐसे में अन्य गांवों को यहां से पेयजल की सप्लाई देना उचित नहीं है।उन्होंने बताया कि अन्य गांवों को पेयजल की सप्लाई देने के चलते बनाई गई शीमनाना गांव के लिए पेयजल योजना का लाभ स्थानीय ग्रामीणों को मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यहां नियमों को ताक पर रखकर कुछ लोगों द्वारा मनमर्जी करते हुए अन्य गांवों को भी पेयजल योजना से सप्लाई दी जा रही है।जिससे स्थानीय लोगों में रोष पनपा है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले को लेकर एक लिखित शिकायत डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम को सौंपी गई है। जिसमें जल्द से जल्द कार्यवाही करने की गुहार लगाई गई है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
