नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी के प्रकरण को लेकर उपजे हालात के बाद पांवटा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जिले के एसपी
रमन मीणा ने आज सीमावर्ती राज्य पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी प्रकरण को लेकर पांवटा साहिब में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इसी कड़ी में एसपी ने गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ एक मीटिंग की। मीटिंग में पांवटा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा साहिब, प्रभारी पुलिस थाना पांवटा साहिब, पुरुवाला तथा प्रभारी पुलिस थाना माजरा उपस्थित रहे। इस मौके पर एसपी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि इस प्रकरण में पुलिस की हर संभव सहायता करे तथा किसी भी प्रकार की अफ वाहों को रोकने में पुलिस का सहयोग करें ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि अपने क्षेत्राधिकार में पडऩे वाले सभी होटलों, अतिथि गृहों, सरायों, धर्मशालाओं को दिन- रात चैकिंग करना सुनिश्चित करें तथा इन स्थानों पर रह रहे लोगों की जांच पड़ताल करें। होटल, अतिथि गृहों,सरायों के मालिकों को होटल की चैकिंग के दौरान निर्देश दिए जाए कि वह सभी आंगतुकों का रिकॉडऱ् सही ढंग से रखे और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल इत्यादि में प्रवेश करता है तो तुरन्त नजदीकी पुलिस थाना में सूचित करें। एसपी ने अंतर्राजीय सीमाओं का निरिक्षण भी किया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आदेश दिए कि जिला में कोई वाहन बिना चैंकिग के प्रवेश न कर पाए और जिला की सीमाओं में प्रवेश कर रहे सभी वाहनों की प्रभावी ढंग से चैंकिग करना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी अपराधिक, राष्ट्र विरोधी तत्व जिला में प्रवेश न कर सके। उधर एसपी ने माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आयोजित किये जा रहे चैत्र नवरात्र मेला के दौरान पुलिस सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा भी लिया तथा मेला ड्यूटी के लिए उपस्थित पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अपनी.2 ड्यूटी पूरी सजगता व ईमानदारी के साथ करने के आदेश दिए।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
