Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मात्र ढ़ेड घंटे में पुलिस ने बरामद की चोरी हुई गाड़ी
    सिरमौर

    मात्र ढ़ेड घंटे में पुलिस ने बरामद की चोरी हुई गाड़ी

    By Himachal VartaMarch 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर कच्चा टैंक पुलिस की टीम ने नाहन से चोरी हुई पिकअप संख्या (एचपी -71-1511) को मात्र डेढ़ घंटे में दूसरे राज्य से बरामद कर रिकॉर्ड कायम कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम कुंडी निवासी साबिर मोहम्मद ने वीरवार की सुबह 8:00 बजे कच्चा टैंक पुलिस चौकी में अपनी पिकअप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।साबिर मोहम्मद का यह वाहन नाहन नगर परिषद के पास कचरा ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। साबिर ने बताया कि सुबह उसके चालक का फोन उसको आया की जहां गाड़ी खड़ी की गई थी गाड़ी मौके पर नहीं है। ऐसा सुनते ही मोहम्मद साबिर के होश उड़ गए और वह तुरंत गैस गोदाम के पास पहुंचा।गाड़ी को मौके पर ना पाकर चालक सहित साबिर मोहम्मद ने गुन्नू घाट चौकी में 8:00 बजे गाड़ी की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर के द्वारा अपने सबसे काबिल और तेज तरार हेड कांस्टेबल धर्मदास को टीम लीड करने का आदेश दिया।धर्मदास के साथ टीम में शामिल हुए होमगार्ड देवेंद्र सिंह को अपनी मोटरसाइकिल पर साथ बिठाकर बनाई गई रणनीति के अनुसार गाड़ी की तलाश में निकल पड़े। वहीं दोसड़का में साइबर कंट्रोलिंग सिस्टम पर काबिल पुलिस हेड कांस्टेबल को बिठाकर सीसीटीवी को खंगाला गया।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी करीब 11:30 बजे के आसपास दोसड़का से अज्ञात चोरों के द्वारा ले जाती हुई नजर आई। चोर गाड़ी को हरियाणा कालाअंब की ओर से ले जाते हुए नजर आए। दोसड़का में तमाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साइबर टेक्निक को अपनाते हुए धर्मदास चोरी किए हुए वाहन के पास पहुंच गए।सादे कपड़ों में पुलिस को गाड़ी के पास जाते देख शातिर चोर पहले से ही फरार हो गए। पुलिस का दावा यह भी है कि वह जल्द ही चोरों को भी शिकंजे में ले लेगी। चोरी हुए वाहन को बरामद किए जाने पर वाहन मालिक ने सिरमौर पुलिस का दिल से आभार भी व्यक्त किया।वहीं इस बड़ी उपलब्धि पर जिला सिरमौर पुलिस कप्तान के द्वारा टीम की कमर भी थपथपाई गई। बरहाल मामला चोरी का दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.