पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– पांवटा साहिब के टोका खारा के जंगलों में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए 2400 लीटर कच्ची शराब के 14 ड्रमों को एवं 10 भट्ठियों को नष्ट किया है।जानकारी देते हुए पावंटा डीएफओ ऐश्वर्या राज ने बताया की यह कार्यवाही आज बीओ सुमंत और,फॉरेस्ट गार्ड मुदसर, फॉरेस्ट गार्ड रणबीर, फॉरेस्टगार्ड रतन, फॉरेस्टगार्ड और हरि चंद ने टोका खारा के जंगलो में की गई है। उन्होंने बताया की अक्सर ही खारा के जंगलों में अवैध शराब बनाने वालों का डेरा रहता है,इसलये वन विभाग की नजर अवैध शराब बनाने वालों पर रहती है। पिछले कुछ ही दिनों में वन विभाग की टीम ने लगभग दो दर्जन से ज्यादा भट्टियों को तोड़ा है और लगभग पांच हजार लीटर लाहन नष्ट की है। वन विभाग के बीओ सुमंत फॉरेस्ट गार्ड मुदसर, फॉरेस्ट गार्ड रणबीर, फॉरेस्टगार्ड रतन, फॉरेस्टगार्ड और हरि चंद ने मौके पर दबिश दी और चार भट्ठियों को तोड़ दिया। खेर वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि कच्ची शराब माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी!इस दौरान डीएफओ ऐश्वर्या राज ने पुष्टि करते हुए बताया की वन विभाग की और से आगे भी कर्यवाई जारी रहेगी व वन क्षेत्र में शराब बनाने की इजाजत किसी को नही दी जाएगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
