Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त सिरमौर ने पांवटा साहिब में जियो ट्रू 5जी किया लांच
    सिरमौर

    उपायुक्त सिरमौर ने पांवटा साहिब में जियो ट्रू 5जी किया लांच

    By Himachal VartaMarch 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) – उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज पांवटा साहिब में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जियो की ट्रू 5जी सेवाओं को शिमला, बद्दी, बरोटीवाला , बिलासपुर और मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर तथा उनके विधानसभा क्षेत्र नादौन में पहले ही लांच किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि आज से जियो की हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं के तकनीकी लाभ पांवटा साहिब के लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जियो उपयोगकर्ताओं को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा और आमंत्रित जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 2023 के अंत तक प्रदेश के हर शहर हर तालुका और हर तहसील में जियो ट्रू 5जी की कवरेज मिलने लगेगी ।उपायुक्त ने पांवटा साहिब के लोगों को जियो की 5जी सेवाओं की शुरुआत पर बधाई देता हुए कहा कि 5 जी लॉन्च लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, लोगों को जियो की 5 जी सेवाओं से अत्यधिक लाभ होगा। 5जी सेवाएं छात्रों, व्यापारियों और पेशेवरों आदि सहित प्रत्येक व्यक्ति के लिये असीम अवसर और समृद्ध अनुभव ले कर आएँगी । यह पर्यटन, ई-गवर्नेंस, स्वास्थ्य देखभाल, बागवानी, कृषि, स्वचालन, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी और विनिर्माण, कृत्रिम आदि क्षेत्रों में भी मूलभूत परिवर्तन लाएंगी “।उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के लाखों जियो यूजर्स अब जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी का लाभ उठा सकेंगे। 5जी सेवाएं इन क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक को लाभ प्रदान करेंगी, और विकास गति को तेज़ करने में मदद करेंगी।इस दौरान जियो प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया कि जियो ट्रू 5जी भारत का एकमात्र ट्रू 5जी नेटवर्क है क्यूंकि यह 4जी नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ स्टैंड-अलोन 5जी आर्किटेक्चर पर चलता है । यही नहीं, जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है जो इसे बहुत मजबूती प्रदान करता है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.