पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में रोटरी क्लब ने “वर्ल्ड टीवी डे” पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने मुख्य अथिति शिरकत की।इस दौरान पांवटा शहर के आस पास के लगभग 550 टीबी रोगियों को तिरुपति ग्रुप द्वारा प्रोटीन पाउडर उपलब्ध कराया गया। रोटरी पांवटा ने “वर्ल्ड टीबी डे” पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पांवटा वा आस पास के लगभग 550 टीबी रोगियों को तिरुपति ग्रुप द्वारा स्पॉन्सर्ड प्रोटीन पाउडर उपलब्ध कराया।टीबी रोग के उन्मूलन बारे प्रयासरत सरकार का साथ रोटरी क्लब पूरी दुनिया में बखूबी निभा रहा है। इसी प्रयास में रोटरी पांवटा ने कदम बढ़ाते हुए प्रोटीन पाउडर की तीसरी किश्त बीएमओ पांवटा को सुपुर्द की।मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा जी एस चीमा ने रोटरी पांवटा व तिरुपति ग्रुप की जमकर तारीफ की, साथ ही उन्होंने आशा वर्कर्स का भी हौसला बढ़ाया। बीएमओ पांवटा व सीनियर रोटेरियन डॉक्टर सबलोक ने टीबी की बीमारी बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर एसएमओ इंचार्ज डॉक्टर अमिताभ जैन, सीनियर रोटेरियंस, रोटरी सखी पांवटा के सदस्य, तिरूपति से एचआर टीम, टीबी इंचार्ज कौशल्या देवी, प्रिंट वा सोशल मीडिया के सदस्य, आशा वर्कर्स आदि मोजूद रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
