नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला प्रशासन द्वारा पिछले एक साल से तहसीलदार कार्यालय के पुराने भवन वाली भूमि निर्माण के लिए उपलब्ध करवाने में नाकाम रहने के बाद लोक निर्माण विभाग ने पौने दो करोड़ का टैंडर रद्द कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने तहसीलदार कार्यालय के लिए पौने दो करोड़ की लागत वाले बनने वाली तहसीलदार कार्यालय की बहुमंजिला इमारत के लिए करीब एक साल पहले किया टेंडर रद्द कर दिया है। विभाग के अनुसार जिला प्रशासन पिछले एक साल से विभाग को निर्माण कार्य के भूमि उपलब्ध नहीं करवा पाया है। विभाग ने संबंधित ठेकेदार को लिखित रूप से टैंडर रद्द करने की सूचना उपलब्ध करवा दी है। गौरतलब है कि तहसीलदार कार्यालय की पुरानी इमारत जर्जर हालत में है। सालों से इस इमारत में दरारे पड़ी हैं। बरसात में पानी टपकता है। सालों पहले बरसात के चलते यहां के रिकॉर्ड का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो चुका है। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को निर्माण से पहले, वर्तमान में चल रहे तहसीलदार कार्यालय को शिफ्ट करने के लिए कुछ उचित इमारत नहीं मिली जिसके चलते ठेकेदार को जर्जर भवन सौंपा नहीं जा सका । -पिछले एक साल से तहसीलदार कार्यालय इन निर्माण के लिए पुराना भवन विभाग को सौंपा नहीं गया। ऐसे में पौने दो करोड़ के टेंडर को रद्द करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। क्योंकि जैसे देरी हो रही है। वैसे वैसे विभाग पर ठेकेदार की लायबिलिटी बढती। भविष्य में जैसे ही जिला प्रशासन तहसीलदार कार्यालय के लिए परानी इमारत सौंपेगा तभी नया टेंडर किया जाएगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
