नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :– निचले क्षेत्रों में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से चूड़धार में 18 मार्च से बर्फबारी का दौर जारी है। नतीजतन मंदिर तक जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसे में यदि कोई चूड़धार यात्रा का जोखिम उठाता है तो यह उसे भारी पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो बर्फबारी का यह सिलसिला अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक जारी रह सकता है।उपायुक्त सिरमौर ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि चूड़धार में लगातार हिमपात होने के कारण चूड़धार जाने वाले सभी रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं तथा यात्रा करना जोखिम भरा है। आदेश की अवहेलना करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
