Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्कूली बच्चों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बारे किया जागरूक – उपायुक्त
    सिरमौर

    स्कूली बच्चों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बारे किया जागरूक – उपायुक्त

    By Himachal VartaMarch 29, 2023
    Facebook WhatsApp

     नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- उपायुक्त आर.के. गौतम ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला सिरमौर में स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत 858 प्रशिक्षित अध्यापक हैं जिनके माध्यम से 10 से 19 साल के बच्चों को स्वस्थ रहने तथा नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हु ए उपायुक्त ने कहा कि मुख्य बिंदुओं में विद्यालयों में बच्चों को आयु के अनुरूप स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जानकारी प्रदान करना। बच्चों के बीच स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देना जिसे वे जीवन भर अपनाएंगे। स्वास्थ्य केन्द्रों और अस्पतालों में उचित रेफरल के साथ कुपोषित और एनीमिक बच्चों की पहचान सहित बच्चों और किशोरों में शुरुआती बीमारियों का पता लगाने और उनका इलाज करवाना सुनिश्चित बनाना, स्कूलों में सुरक्षित पेयजल के उपयोग को बढ़ावा देना तथा लड़कियों द्वारा सुरक्षित मासिक धर्म स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देना है। इसके अलावा स्वास्थ्य और हैलथ अंबेसडर अधयापक के माध्यम से योग और ध्यान को बढ़ावा देना तथा बच्चों के लिए स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वस्थ विकास, भावनात्मक विकास और मानसिक स्वास्थ्य, आपसी वैयक्तिक संबंध, मूलय तथा जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में काम करना, बच्चों में लैंगिक समानता, पोषण और स्वच्छता की जानकारी के साथ साथ स्वस्थ जीवन शैली के नियमों को अपनाने बारे जागरूक करना है।आर.के. गौतम ने कहा कि इन सभी क्षेत्रों में एक-एक बच्चे को जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवन शैली के प्रति प्रोत्साहित करने का कार्य इमानदारी के साथ किया जाना चाहिए ताकि बच्चों का सर्वागींण विकास हो और वे समाज के हर क्षेत्र में अपना सकारात्मक योगदान देने में समर्थ बने।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय पाठक ने स्कूल स्वास्थ्य तथा कल्याण कार्यक्रम की बेठक में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।बैठक में शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.