नाहन- ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में पुलिस हमले के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह बात एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने पत्रकारों से हुई बातचीत में कही। एसपी सिरमौर ने कहा कि इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुछ महिलाओं समेत अन्य लोग भी गिरफ्तार किया जा सकते है। एसपी ने कहा कि यह लोग कहाँ से आये है और यहां कब से रह रहे है इसकी पुलिस जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस का काम जोखिम भरा है उनको अपराधियो की धड़पकड़ के लिए हमेशा जोखिम उठाना पड़ता है। जिसको लेकर पुलिस हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने कहा की शहर में शांति का माहौल है। पुलिस अपराध को रोकने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनता और अपराधी के बीच मे पुलिस हमेशा खड़ी है। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार है। बता दे कि गत रविवार देर शाम पुलिस जब एक बस्ती में चोर को पकड़ने गई थी तो बस्ती के लोगो ने पुलिस जवानो पर हमला कर दिया था।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
