Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»तेंदुए ने संगड़ाह के गांव में 2 बैल व 1 गाय को बनाया शिकार
    सिरमौर

    तेंदुए ने संगड़ाह के गांव में 2 बैल व 1 गाय को बनाया शिकार

    By Himachal VartaMarch 30, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लुधियाना के गांव कशलोग में तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर 2 बैल व एक गाय को अपना शिकार बनाया। इस प्रकार जंगली जानवरों द्वारा द्वारा पालतू पशुओं को शिकार बनाए जाने से लोगों में दहशत का माहौल है इस प्रकार हुए हमले के बाद लोग रात्रि में घरों से बाहर निकलना उचित नहीं समझ रहे हैं।

    पूर्व पंचायत प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि गांव से कुछ ही दूरी पर मौजूद पशुशाला में  जब उन्होंने लहूलुहान मवेशियों को देखा तो इसकी सूचना तुरंत पशुपालन व वन विभाग को दी। पशु औषधालय में कार्यरत फार्मासिस्ट व वन विभाग के वनरक्षक घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं तथा इसकी सूचना अपने विभागों को  दे चुके हैं।ओम प्रकाश एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा व राहत राशि जारी करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कशलोग व साथ लगते गांव धमास में तेंदुआ पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। वनमंडल अधिकारी रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने बताया कि रिपोर्ट आने पर नियमानुसार मुआवजा राशि जारी की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.