नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)जिला दण्डाधिकारी आर.के. गौतम ने महावीर जयंती के अवसर पर आगामी 3 अप्रैल को नाहन तथा पांवटा साहिब में मीट की सभी दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। आदेश के अनुसार मीट की दुकान के मालिक इस दिन नाहन व पावंटा साहिब में मीट की बिक्री नहीं कर सकेंगे।
आदेश के अनुसार सिरमौर जिला की दिग्बर जैन सभा ने जिला दण्डाधिकारी को एक ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया है कि जैन सभा 3 अप्रैल को महावीर की जयंती मना रही है और इस दौरान नाहन तथा पावंटा साहिब में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। आदेश में कहा गया है कि मामला जैन समाज की आस्था से जुड़ा है और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए नाहन व पांवटा साहिब में मीट की बिक्री पर आगामी 3 अप्रैल को प्रतिबंध रहेगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3