राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- राजगढ़ ब्लाॅक के आंगनबाड़ी केद्र थैना में पोषण पखवाड़ा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इससे पहले अनेक आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं व हाई स्कूल थैना बसोतरी के बच्चों ने गांव में रैली निकाल कर मोटे आनाज के महत्व बारे लोगों को जागरूक किया गया ।इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना कुमारी ने महिलाओं को अम्मा की रसोई बारे विस्तार से जानकारी दी । उन्होने बताया कि सही पोषण से देश रोशन होता है जिसके लिए बच्चों को संतुलित आहार दिया जाना चाहिए ताकि बच्चे कुपोषण का शिकार न हो । बच्चें राष्ट्र की अमूल्य पूंजी है जिनके पालन पोषण पर विशेष ध्यान देना जरूरी है । मीना ने महिलाओं को मोटे अनाज के महत्व बारे जानकारी देते हुए बताया कि मोटे अनाज में सभी पोषण तत्व पाए जाते हैं जोकि विशेषकर बच्चों को स्वस्थ एवं हृटपुष्ट बनाने में सहायक होते हैं। उन्होने पारंपरिक अनाज कोदरा, बाजरा, चोलाई, कावणी, ओगला, जौ जैसे पोषक तत्व से भरपूर अनाज को उगाने बारे जागरूक किया गया । इस मौके पर मोटे आनाज की रंगोली बनाकर मोटे अनाज के महत्व बारे संदेश दिया गया ।बता दें कि पूरे देश में 20 मार्च से तीन अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसका उददेश्य लोगों को पोषण के महत्व बारे जागरूक करना तथा खाने की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है । कार्यक्रम में महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह की प्रधान अनुपमा, सचिव कुसुम, सदस्य मीरा देवी, बिमला, सहायिका कल्पना कुमारी, सहित ग्रामीण परिवेश की महिलाओं ने भाग लिया ।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
