पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पावंटा साहिब के बांगरण पुल कों ठीक करने का काम बीते दो माह से चल रहा है। कांग्रेस व मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने इस काम में तेजी लाने के लिए डीसी सिरमौर से आग्रह किया है ताकि ठेकेदारों को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दे।उन्होंने बताया की बांगरण पुल का काम जो बहुत कछुआ गति से चल रहा है। उसमें पीडब्ल्यूडी विभाग और जिस ठेकेदार ने काम ले रखा है उसको निर्देश दिए जाएं कि इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए स्थानीय मजदूर जो गिरीपार क्षेत्र से पावंटा साहिब में काम करने के लिए आते हैं उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि,उनको काफी घूमकर जाना पड़ रहा है। प्रदीप ने कहा की यदि कोई बीमार हो जाए तो भी उन्हें काफी घूमकर जाना पड़ रहा है और जिस मार्ग का प्रयोग अब कर रहे हैं वहां पर भी काफी जाम लगता है।पहले ठेकेदार को 1 महीने का समय दिया था परंतु अब तो काफी महीने हो गए डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम से निवेदन है कि विभाग को बोलकर इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए क्योंकि अब आगे बरसात भी आने वाली है ताकि लोगों को ज्यादा दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
