नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है। जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में शनिवार रात को भारी हिमपात हुआ है। रविवार को भी चूड़धार में जहां दोपहर बाद हिमपात हुआ है वही गिरिपार क्षेत्र के हरिपुरधार, नौहराधार, संगडाह व शिलाई क्षेत्र में बारिश हुई। कई इलाको में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश, ओलावृष्टि व चूड़धार में हुई बर्फबारी के कारण क्षेत्र में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। हरिपुरधार में दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खराब मौसम के चलते नोहराधार व राजगढ़ के बीच 33 केवी लाइन की तारे टूटने से 33 केवी सब स्टेशन चाड़ना व पनोग में आपूर्ति फेल हो गई। इन दोनों सब स्टेशनों के फेल होने के कारण शनिवार शाम करीब 6 बजे से लेकर रविवार सुबह 10 बजे तक क्षेत्र की 30 से अधिक पंचायतों में करीब 16 घंटो तक अंधेरा पसरा रहा। लंबे समय तक विद्युत आपूर्ति ठप हो से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में शनिवार रात से फिर बर्फबारी हो रही है। रविवार को सुबह धूप खिलने के साथ ही मौसम सुहाना हो गया था मगर दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। चूड़धार में फिर बर्फबारी शुरू हुई जबकि गिरिपार क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश व कुछ इलाको में भारी ओलावृष्टि हुई। ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया कि लोगों को ठंड से निजात पाने के लिए अंगीठियों का सहारा लेना पड़ा। पिछले करीब दो सप्ताह से चल रहे विद्युत संकट के कारण क्षेत्र के हजारों लोग परेशान है। हल्की सी बारिश शुरू होने पर विद्युत आपूर्ति चार से पांच घंटे के लिए ठप हो जाती है। कई बार तो 15 से 24 घंटो तक आपूर्ति ठप रहती है। 33 केवी सब स्टेशन पनोग में हालत इतने खराब है कि सप्ताह के दौरान लोगो को दो दिन भी नियमित रूप से बिजली और जल नहीं मिल रहे हैं।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
