नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)खण्ड विकास अधिकारी संगडाह ने सूचित किया है कि उनके विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों में दो ग्राम रोजगार सेवकों के पद संविधा के आधार पर भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों के लिये इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल, 2023 सायं पांच बजे तक बीडीओ कार्यालय संगडाह में आवेदन कर सकते हैं। पद के लिये उम्मीदवाद 10 जमा दो पास होना चाहिए तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा अनिवार्य है। आयु पहली जनवरी 2020 को 18 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थी हिमाचल का रहने वाला हो और उसके विरूद्ध कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।अभ्यर्थी को शैक्षणिक योग्यता तथा कंप्यूटर डिप्लोमा का प्रमाण पत्र की छायाप्रतियां आवेदन के साथ लगानी होगी। पद के अनुीाव का प्रमाण पत्र यदि हो, विकास खण्ड का स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र, बीपीएल, दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होने के प्रमाण पत्र यदि हो तो साथ संलग्न करने को कहा गया है।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये दूरभाष संख्या 01702248032 पर संपर्क किया जा सकता है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3