उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे ध्वजारोहण नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) :- हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चैगान मैदान में आगामी 15 अपै्रल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त आर.के. गौतम ने हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों कोे लेकर उनके कार्यालय सभागार में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री प्रातः ठीक 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा पुलिस, होम गार्ड, आईटीबीपी, एनसीसी, एनएसएस के जवानों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। मार्च पास्ट की रिहर्सल नाहन चैगान में 11, 12 व 13 अप्रैल को होगी।उप-मुख्यमंत्री इससे पूर्व डाॅ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वाजंलि अर्पित करेंगे और इसके उपरांत शहीदी चैक पर शहीदों को श्रद्वाजंलि देंगे। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय विधायक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश व जिला में हुई प्रगति पर मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। इसके उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जो समारोह के मुख्य आकर्षणों में होगा। उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर को स्कूली छात्र-छात्राओं व नर्सिंग संस्थानों के प्रशिक्षुओं का एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार करवाने को कहा। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, पदमावती नर्सिंग संस्थान, एवीएन पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय नर्सिंग मेडिकल काॅलेज डाईट तथा एसबीएन पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राएं प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ौसी राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।आर.के. गौतम ने कहा कि मुख्य अतिथि इस अवसर पर मार्च पास्ट के कन्टींजेंटस्, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूलों व संस्थानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित भी करेंगे।उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल एसडीएफए हाॅल में 12 अप्रैल को प्रातः 11 बजे रखी गई है। उन्होंने स्कूलों व अन्य संस्थानों से अपील की है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी तरह से लाईव होना चाहिए और पेन ड्राईव, लैपटाॅप अथवा मोबाइल पर गाना चलाने की अनुमति नहीं होगी। उपायुक्त ने जिलावासियों से हिमाचल दिवस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी स्टेशन न छोड़ने तथा समारोह में सम्मिलित होने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक की कार्यवाही का संचालन उपायुक्त के सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने किया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, एसडीएम रजनेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारियों के अलावा विभिन्न सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य व प्रधानाचार्य बैठक में उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
