Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»18 की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम-रजनेश कुमार
    सिरमौर

    18 की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम-रजनेश कुमार

    By Himachal VartaApril 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों के प्रकाशन की सूचना जारी करते हुए कहा है कि  प्रथम अप्रैल, 2023 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि जो युवा-युवतियां पहली अप्रैल 2023 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं तो वह फोटोयुक्त पहचान पत्र बनवाने के लिये निर्धारित प्रपत्र पर भर कर आवेदन करें।रजनेश कुमार ने कहा कि प्रदेश के दूसरे निर्वाचन सभा क्षेत्रों के साथ 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र में 05 अप्रैल, 2023 को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। उन्होने बताया कि दावे व आक्षेप 05 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सभी मतदान केन्द्रों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में प्रस्तुत किए जा सकेगे। सभी मतदान केन्द्रों पर 8, 9, 15 व 16 अप्रैल को विशेष अभियान की तिथियां रहेगी। दावे अथवा आक्षेपों का निपटारा 28 अप्रैल, 2023 से किया जाएगा जबकि 10 मई 2023 को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा।  एसडीएम ने कहा कि 05 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2023 तक की अवधि में फोटोयुक्त मतदाता सूचियां संबंधित मतदान केंद्रों पर निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए पात्र नागरिकों से फार्म-6, मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए फार्म 7 और 8 भी उपलब्ध रहेंगे।  इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनीतिक दलों, गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों एवं युवा मंडलों से आह्वान किया कि वे  इस अवधि के दौरान प्रारूप  में प्रकाशित मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर लें और पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से कटवाने में अपना पूर्ण सहयोग दें

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.