Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»रिश्वत लेते बीडीओ कार्यालय का जेई गिरफ्तार
    क्राइम

    रिश्वत लेते बीडीओ कार्यालय का जेई गिरफ्तार

    By Himachal VartaApril 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर उपमंडल संगड़ाह में स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने विकास खंड कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार शर्मा को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी अनुसार  कनिष्ठ अभियंता द्वारा खरदिया मोड़ से पालर खड्ड लिंक रोड का एस्टिमेट बनाने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। ग्राम पंचायत के उप प्रधान सतपाल तोमर की शिकायत पर ही विजिलेंस ने ये कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता के आरोपों की पड़ताल के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया।डीएसपी तरनजीत के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम ने संगड़ाह पहुंचकर जाल बिछा दिया। जैसे ही कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता ने 10 हजार की रिश्वत ली, तुरंत ही जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।नाहन थाना में मामला दर्ज किया गया है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम आरोपी कनिष्ठ अभियंता को नाहन लेकर आ सकती है, यहीं अदालत में पेश किया जाएगा। रिश्वतखोरी के आरोपी को 48 घंटे हिरासत में रहने की सूरत में डीम्ड सस्पेंड भी मान लिया जाता है। हालांकि, विभाग द्वारा अपने स्तर पर भी आरोपी को निलंबित करने के आदेश के साथ-साथ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए जाते हैं। उधर, विजिलेंस की टीम आरोपी की चल व अचल संपत्ति को भी खंगाल सकती है।इसी बीच स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि संग़ड़ाह बीडीओ कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.