नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जिला के सभी लोगों से हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में जारी एडवाईजरी के सभी 6 परामर्श बिंदुओं का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला के सभी विभागाध्यक्षों को कार्यरत कर्मचारियों को कोविड-19 एडवाईजरी के पालन के लिए उचित दिशा निर्देशा देने के लिए भी कहा है। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी ई(परामर्श) के अनुसार स्वास्थ्य सेवायें ग्रहण करने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य संस्थान परिसर में मास्क का प्रयोग करने का परामर्श दिया गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ नागरिक जन और सहरूग्नता (को-मोरबिडिटी) वाले लोग जब भीड़-भाड़ वाले इलाके में जायें तो मास्क का प्रयोग करें। आर.के. गौतम ने कहा कि जारी एडवाईजरी में सोशल डिस्टेंस बनाये रखना, हाथों को साफ-सुथरा रखना, एहतियात के तौर पर कोविड डोज लगाना और इंफल्युएंजा (सामान्य जुकाम) जैसे लक्षण दिखाई देने पर इसकी तुरंत जांच करवाने और कोविड का टेस्ट करवाने का परामर्श भी शामिल है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
