नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई के तहत गांव कांडो भटनोल में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के बीच एक व्यक्ति ने दूसरे पर दराट से जानलेवा हमला कर उसकी बाजू काट कर अलग कर दी।घायल व्यक्ति नारायण सिंह का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।जानकारी के मुताबिक, दो परिवारों में कहासुनी के चलते मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट इतनी बढ़ गई थी वीरेंद्र सिंह ने नारायण सिंह पर दराट से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में नारायण की बाजू कट कर अलग हो गई।घटना के बाद व्यक्ति को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।उधर, डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17