नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम में उपमंडल पांवटा साहिब के जामनीवाला रोड़ पर एक शख्स को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम जामनीवाला रोड़ पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने तारूवाला से जामनीवाला की ओर जा रहे एक बाइक सवार (एचपी-11ए–2126) को जांच के लिए रुकवाया।जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। जांच के दौरान उस लिफाफे से स्मैक बरामद हुई जोकि 15.29 ग्राम पाई गई।मामले की पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2