Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»प्रदेश के सभी मंदिरों का मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा कार्य : डिप्टी सीएम
    ऊना

    प्रदेश के सभी मंदिरों का मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा कार्य : डिप्टी सीएम

    By Himachal VartaApril 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना जिला में निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिएउपमुख्मंत्री ने ईसपुर में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन शीतला माता मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर में यहां के भवन, रास्ते, लाइटें, पानी एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कर भव्य मंदिर तैयार किया जायेगा, जिससे यहां पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मंदिर समिति के सदस्यों को सुविधा उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अधीन प्रदेश के सभी मंदिरों में मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य किया जायेगा ताकि मंदिरों की भव्यता बनी रहे। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ प्रदेश के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन के साथ जोड़ा जायेगा, ताकि प्रदेश की आर्थिकी भी सुदृढ़ हो सके।उप मुख्यमंत्री ने कुठारबीत ऊठाउ सिंचाई योजना के तहत निर्मित होने वाले अप्पर बीत क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से 12 टयूबवैल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 3 ट्यूबबेल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तथा अन्य टयूबवैलों का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 2 माह के भीतर सभी ट्यूबबेल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि दामामियां गांव के प्रत्येक घर में पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध की जाएंगी जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उन्होंने रामपुर पुल के दोनों छोर पर निर्माणाधीन प्याऊ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्याऊ का कार्य लगभग 40 लाख रुपए से किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और लगभग 1 माह के भीतर पूर्ण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त रामपुर पुल पर वर्षा शालिका एवं सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रामपुर पुल आज के दौर में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बन चुका है। साथ ही स्थानीय लोग भी यहां पर सैर करने निकलते है। उन्होंने कहा कि प्याऊ के निर्मित होने से यहां पर आने वाले लोगों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि रामपुर पुल के तर्ज पर अन्य पुलों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने संतोषगढ़ पुल के चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया।उप मुख्यमंत्री ने पोलियां में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए 31.05 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पानी की परियोजना का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली में 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि खेल मैदान में इनडोर स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा जिससे छात्रों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरोली एवं पंडोगा को 15-15 लाख रुपए से उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जायेगा ताकि यहां के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय हरोली का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.