Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में कोरोना से वर्ष की पहली मौत
    सिरमौर

    सिरमौर में कोरोना से वर्ष की पहली मौत

    By Himachal VartaApril 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में वर्ष 2023 की कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल राजगढ़ के गांव नेहरटी भगोट निवासी 68 वर्षीय नरसिंह करीब 4 दिनों से नाहन मेडिकल कॉलेज के कोविड- वार्ड में एडमिट था। हालांकि मृतक व्यक्ति को हृदय और सांस संबंधी तकलीफ पहले से ही थी उसी के चलते मरीज को राजगढ़ करीब 5 दिन पहले एडमिट किया गया था।राजगढ़ अस्पताल में हालत बिगड़ती देख नरसिंह को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर नरसिंह का कोरोना वायरस टेस्ट भी किया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। नरसिंह को कोरोना वार्ड में एडमिट कर दिया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।मगर 8 अप्रैल सुबह 7:00 बजे शनिवार को कार्डिया आघात के चलते नरसिंह दुनिया को अलविदा कह गया। बताया जा रहा है कि नरसिंह नेपाली मूल का था जो कि अपने परिवार सहित बचपन से ही पोस्ट ऑफिस जदोल टपरोली के नेहरटी भगोट में रह रहा था। राजगढ़ के लिए रवाना हो गया था। बड़ी बात तो यह भी है कि मृतक का अंतिम संस्कार भी राम सिंह व साथ में गए मेडिकल कॉलेज के कोरोना वॉरियर्स के द्वारा ही किया जाएगा।बता दें कि जिला सिरमौर में मौजूदा समय कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 104 तक पहुंच चुकी है। जिनमें चार पेशेंट नाहन मेडिकल कॉलेज के कोविड- वार्ड में एडमिट थे। जिनमें से 68 वर्षीय नरसिंह की मौत हो गई है। वहीं सीएमओ जिला सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने खबर की पुष्टि करी है। उन्होंने बताया कि मरीज पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त था।डॉ. पाठक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना अभी भी काफी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि लोग सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें यदि मजबूरन जाना भी पड़े तो मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। डॉ. पाठक ने लोगों से यह भी अपील करी है कि यदि सर्दी-जुकाम आदि की शिकायत हो तो घर पर भी मास्क लगाकर रखें।यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि समय रहते कोरोना का टेस्ट भी जरूर करावा लें। बरहाल इससे पहले की सरकार और प्रशासन को शक्ति के साथ कड़े नियम अपनाने पड़े। लोगों को चाहिए कि वे कोरोना प्रोटोकॉल के तहत तमाम नियमों का नैतिकता के साथ पालन करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.