कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा)हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को दिल्ली के एक श्रद्धालु ने अपनी बेटी की मन्नत पूरी होने पर मां के दरबार में 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया है। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। दिल्ली के श्रद्धालु दविंद्र भल्ला ने बताया कि उनकी बेटी की मन्नत पूरी हुई है इसलिए वे सभी परिवार सहित मां ज्वाला के दरबार में 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाने आए हैं।दिल्ली से आई प्रिया ने बताया कि उन्होंने मां से मन्नत मांगी थी कि मुराद पूरी होने पर 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाएंगे। छत्र चढ़ाने पर मां ज्वाला का दरबार महामाई के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी संदीप शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से विधिवत पूजा अर्चना करवाई और माता की चुनरी व सिरोपा भी भेंट किया।
वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली के श्रद्धालु ने 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया है। मां ज्वाला सभी की मनोकामना पूर्ण करें। ज्वालामुखी मंदिर में इससे पहले भी श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर छत्र, आभूषण, सोना व चांदी अर्पित करते रहते हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
