नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- वरिष्ठ नागरिक परिषद पोंटा की बैठक राजेंद्र कुमार शर्मा अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले महीने की मीटिंग की कार्रवाई महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता द्वारा पढ़कर सुनाई गई। यमुना बैरियर पावटा के सुलभ शौचालय बना है। जिसकी हालत बहुत खराब है। प्रशासन इस तरफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही ।जिससे यमुना बैरियर पर लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि डे केयर सेंटर के बारे वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब द्वारा EO, SDM, DC, उद्योग मंत्री से निवेदन किया गया परंतु और आश्वासन मिला परंतु अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया।वहीं दूसरी ओर किसान भवन की हालत बहुत खराब है कभी भी गिर सकता है वह दुर्घटना हो सकती है। जिस उद्देश्य के लिए बनाया गया उसी प्रयोग में लाया जाए वह प्रशासन को इस बारे में शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए बाहर के लोगों को रहने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
