नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक घर में दबिश देकर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईयू टीम नाहन को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव कोलर में सड़क के समीप रणवीर उर्फ राणी शराब तस्कर ने अपने पिता लाल सिंह के मकान में अवैध शराब रखी हुई है।पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो कमरा बाहर से बंद पाया गया। लिहाजा पुलिस ने आरोपी रणवीर सिंह को मौके पर बुलाया तथा उससे कमरा खुलवाया गया।इस दौरान पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो 30 गत्ता पेटी अंग्रेजी फॉर सेल इन चंडीगढ़ पंजाब, 03 पेटी गत्ता देसी कवाटर मार्का टेगो संतरा, 01 पेटी गत्ता देसी अद्दा (हाफ) फॉर सेल इन चंडीगढ़ व 3 गता पेटी बीयर किंगफिशर फॉर सेल इन हरियाणा बरामद हुई।पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को काबू किया और उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
