Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भैला पंचायत प्रधान पर लाखों के आरोप
    सिरमौर

    भैला पंचायत प्रधान पर लाखों के आरोप

    By Himachal VartaApril 10, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :– जनपद सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब की भैला पंचायत के वर्तमान प्रधान मनीष तोमर पर उन्हीं के गांव के लोगों एवं वार्ड मेंबरों ने सरकारी पैसों को गबन का आरोप लगाया है। वार्ड नं 2 राजेन्द्र सिंह, वार्ड नं 3 स्वराज सिंह, बिमला देवी 4 ,रूमा देवी,5 व ग्रामीणों में के लोगों में जिया राम तोमर,मुंशी राम, विक्रम, उदय राम,शादी राम ,सिरमौर सिंह, कमल सिंह ने पंचायत प्रधान पर आरोप लगाए है।  भैला बस स्टैंड से नालका तक मनरेगा योजना के तहत इंटरलॉक टाइल्स का लगभग 10 लाख रुपये मनरेगा योजना से टेंडर स्वीकृति हुआ था। जिसमें अभी तक मौके पर एक भी टाइल्स नहीं लगी है। जब 8 एस्टिमेट के हिसाब से 21000 इंटरलॉक टाइल्स, लगाने का प्रावधान था जिसका पैसा 6 महीने से जारी होने के बावजूद धरातल पर कुछ नहींसामुदायिक भवन,पंचवटी पार्क के सामूहिक दोनों  शौचालय का 6 लाख  रुपए पैसा प्रधान डकार गया है जबकि मौके पर अभी तक शौचालय निर्माण नहीं हुआ है।अपने रिसोर्स के लगभग 20 लाख रुपये एवं  निर्विरोध चुने जाने का पैसा की लागत से बने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए  इतनी घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। जिसको गांव वालों ने डंडे से ही खोद कर इसकी पोल खोल दी। पूरी छत जर्जर हालत में है। शादीयों में हजारों की संख्या इस छत पर होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।वाटरशेड के द्वारा लगाए गए क्रैट वायर किसी ओर की जमीनों पर लगा दिये गए हैं जबकि भू मालिकों उदय राम, जिया राम, रणदेव तोमर, हीरा सिंह किसी से कोई भी एनओसी नही ली गई है।कई कार्य ऐसे भी हैं जो स्वीकृति कही ओर की है और उन्हें मौके पर कही ओर कर दिया गया। यहां तक जो काम कर दिये गए हैं वो पैसा भी काम करने वालों को नहीं मिला हैं।गौरतलब है कि इस पंचायत का वर्तमान प्रधान मनीष तोमर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वो प्रधान संघ के अध्यक्ष भी मनोनीत हुए थे। जहाँ से उनको अवरोध के चलते अपना पद छोड़ना पड़ा था। उन्होंने आंज भोज से निर्दलीय विधायक पद के लिए चुनाव भी लड़ा था जिसमें  उनकी जमानत जब्त हो गई थी।उधर इस मामले में मनीष तोमर से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कई बार संपर्क करने के बावजूद भी फोन नही उठाया।इस मामले में पांवटा साहिब के बीडीओ प्रताप चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही को मौके पर जाकर मामले की तह तक जाऍंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.