Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चार सरकारें भी पूरा नहीं कर पा धारटू खाड़ी सिंचाई योजना
    सिरमौर

    चार सरकारें भी पूरा नहीं कर पा धारटू खाड़ी सिंचाई योजना

    By Himachal VartaApril 10, 2023
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- रासूमांदर क्षेत्र की  उठाऊ सिंचाई योंजना धारटू खाड़ी करीब 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी अधूरी पड़ी है । विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस उठाऊ सिंचाई योंजना की आधारशिला वर्ष 2006 में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर द्वारा रखी गई थी । अर्थात 2006 के उपरांत चार सरकारों का  कार्यकाल पूरा हो चुका है परंतु आजतक किसी भी सरकार ने इस योजना की कोई सुध नहीं ली । हालांकि सभी राजनैतिक पार्टियों ने इस महत्ककांक्षी सिंचाई योजना के नाम पर हर विधानसभा चुनाव में वोट लिए, परंतु चुनाव संपन के उपरांत चुने हुए प्रतिनिधियों ने इस योजना को पूरा करने के लिए कोई प्रभावीशाली पग नहीं उठाए । जिसके चलते समूचे रासूमांदर की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस करती है ।बता दें कि करीब 18 वर्ष पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रासूमांदर क्षेत्र की तीन पंचायतों माटल बखोग, टाली भुज्जल और  कोटी पधोग के लिए नाबार्ड के तहत डेढ करोड़ की  सिंचाई योजना स्वीकृत की गई थी । जिसकी कुल लंबाई 12 किलोमीटर थी और इस सिंचाई योजना के  अंतर्गत तीन पंचायतों की 190 हैक्टयर भूमि को सिंचित करने का प्रावधान किया गया था।प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव एवं पूर्व प्रधान अरूण मेहता ने पूर्व भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि वर्षं  12 सितंबर 2021 को भढ़ोली में आयोजित जनमंच में उनके द्वारा  इस मुददे को प्रभावी ढंग से उठाया गया था जिस पर जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 31 मार्च 2022 तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था। परंतु दो साल बीत जाने के उपरांत भी  अभी तक सिंचाई योजना का कार्य ठप्प पड़ा है । उन्होने जनमंच को लंचमंच की संज्ञा देते हुए बताया कि जनमंच में क्षेत्र की एक भी समस्या का समाधान आजतक नहीं हो पाया है ।उन्होने खेद प्रकट करते हुए बताया कि 18 वर्षों में  12 किलोमीटर लंबी इस सिंचाई योजना का केवल 3 किलोमीटर कार्य किया गया था जोकि वर्तमान में जीर्णशीर्ण अवस्था हो चुका है । उन्होने बताया कि बीते कुछ दिन पहले एसई और एक्सियन जल शक्ति विभाग द्वारा इस योजना का जायजा लिया परंतु बजट न होने बारे इस योजना का लंबित होना बताया गया है । उन्होने बताया कि 18 वर्षों में किसी भी योजना का निर्माण कार्य की लागत कई गुणा बढ़ जाती है परंतु विभाग द्वारा शुरूआती दौर में  बजट होने के बावजूद भी इस योजना का निर्माण कार्य से पूरा नहीं किया गया । उन्होने योजना के लंबित होने बारे जल शक्ति विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं । उन्होने बताया कि इस योजना का लाभ किसानों को आजतक नहंी मिल सका है और किसान की खेती बारिश पर निर्भर है ।
    अधीशासी  अभियंता जेएसवी मुनीष शर्मा ने बताया कि इस योजना के लिए पर्याप्त बजट न होने के कारण लंबित पड़ी है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.