नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– छात्र संगठन एनएसयूआई आज अपना 53वा स्थापना दिवस मना रहा है जिसके मद्देनजर प्रदेश भर के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में एनएसयूआई ने कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी और मुख्य अतिथि मौजूद रहे।विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि छात्र संगठन एनएसयूआई हमेशा ही छात्र हित को लेकर काम करता रहा है और दशकों से छात्रों से जुड़े मुद्दे को लेकर एनएसयूआई ने संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारों ने जो फैसले छात्र हित में लिए वह हमेशा से ही एनएसयूआई के एजेंडे में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन एनएसयूआई की मांग पर ही मिड डे मील योजना की स्कूलों में शुरुआत हुई है। सोंलकी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लगातार छात्र हित की मांग उठाते रहे और छात्र हितों के लिए काम करें।एक सवाल के जवाब में विधायक अजय सोलंकी ने यह भी कहा कि वह प्रदेश में छात्र संघ चुनाव के समर्थन में है और हमेशा से उन्होंने इस बात का समर्थन किया है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की तर्ज पर राज्य में छात्र संघ चुनाव करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन एनएसयूआई हमेशा ही डायरेक्ट इलेक्शन का पक्षधर रहा है और इन चुनाव से छात्र राजनीति को भी निश्चित पर बल मिलेगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
