हिमाचल दिवस पर आयोजित होने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)सिरमौर जिला के नाहन में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। विधायकों व जिला प्रशासन के अधिकारियांे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगेे।नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किये जाने वाले इस जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में जहां भव्य मार्च पास्ट देखने को मिलेगा वहीं शिक्षण संस्थानों की छात्र-छात्रायें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी देंगे। हिमाचल दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विभिन्न सरकारी, निजी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों की रिहर्सल जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सिरमौर की देखरेख में नाहन में चल रही है।जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के संबोधन के उपरांत लगभग 50 मिनट का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। लोगों के स्वस्थ मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बेहतर व आकर्षक बनाने के प्रयास किये गए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डाईट संस्थान, जवाहर नवोदय विद्यालय, ए.वी.एन स्कूल, एस.वी.एन स्कूल, राजकीय नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्र छात्राएं भाग लेंगी। सभी संस्थान रिहर्सल मंे जुट गए हैं और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के ड्रामा इंस्पेक्टर मनोज भारद्वाज की देखरेख में प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
