राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) :- खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य पर आगामी 13 व 14 अप्रैल को कलगीधर ट्रस्ट द्वारा बड़ू साहिब में बैशाखी समागम का आयोजन किया जाएगा । यह जानकारी कलगीधर न्यास के पदाधिकारी सरदार गुरमेल सिंह ने दी है । उन्होने बताया कि 13 अप्रैल को बैशाखी के अवसर पर नगर कीर्तन तथा 14 अप्रैल को कीर्तन दीवान का आयोजन किया जाएगा जिसमें संत महापुरूषों व अन्यों जत्थों द्वारा संगत को हरिजस श्रवण करवाया जाएगा । इस समागम में संत बाबा गुरजंट सिंह मंडवी वाले, बाबा गुरूप्रीत चंडीगढ़ वाले, अनाहद बानी तंती साज जत्था, हजूरी रागी जत्था, भाई परमवीर सिंह कथावाचक अपने संगत को अपने प्रवचनों से सरोबार करेगें ।सरदार गुरमेल सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को बड़ू साहिब में विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें पड़ोसी राज्य हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब व हिमाचल केे नामी पहलवान भाग लेंगे । इसके अतिरिक्त इंटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब के कृषि विभाग के सौजन्य से 12 व 13 अप्रैल को किसान मेले पर कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों को कृषि की नवीनतम जानकारी और उच्चतम किस्म से बीज भी किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे । इस मौके पर न्यास की ओर से चैबीस घंटे लंगर की व्यवस्था की जाएगी । उन्होने लोगों से इस मेले में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23