Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शहर का बिला राउंड और यशवंत बिहार बगैर स्ट्रीट लाइट
    सिरमौर

    शहर का बिला राउंड और यशवंत बिहार बगैर स्ट्रीट लाइट

    By Himachal VartaApril 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शहर में पटरी से उतर रही कई अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक अजय सोलंकी अब फॉर्म में आ गए हैं। शहर के कुछ हिस्सों से स्ट्रीट लाइट के कई दिनों से बंद रहने के चलते उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया है।बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शहर के विला राउंड क्षेत्र तथा यशवंत विहार आईटीआई आदि क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की रोशनी गायब है। हालांकि इस समस्या की बाबत नाहन नगर परिषद पूरी तरह से पलके मूंदे बैठी है। वही विधायक अजय सोलंकी के संज्ञान में आते ही उन्होंने जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बहाल करने के लिए कड़े निर्देश भी जारी किए हैं।यशवंत बिहार में जागरूक महिला स्थानीय निवासियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से इस कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है।इन लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड के एसडीओ अक्सर सीट पर मिलते नहीं हैं। यही नहीं उनकी निष्क्रियता के चलते शहर की विद्युत व्यवस्था केवल अधिशासी अभियंता पर ही निर्भर हो गई है।इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट ना जलने के चलते नशेड़ी और शराबियों के लिए बैठने का ठिकाना बन गया है। तो वही जंगल के नजदीक होने के कारण अंधेरे में खतरनाक जानवरों और जहरीले जीव जंतुओं का डर भी सताने लग पड़ा है।यही नहीं नाहन मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल भी यशवंत बिहार में है जहां प्रशिक्षु डॉक्टर रात को भी इमरजेंसी ड्यूटी देकर वापस हॉस्टल आते हैं। मगर कॉलोनी के पूरे तरह से अंधेरे में बगैर स्ट्रीट लाइट के हर वक्त उन्हें असामाजिक तत्वों का भी डर बना रहता है।यशवंत विहार कॉलोनी की महिला शक्ति विंग की प्रधान प्रमिला ठाकुर ने विधायक अजय सोलंकी से निवेदन करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए।वही अधिशासी अभियंता राहुल राणा ने बताया कि यशवंत विहार से ट्रीट लाइट बंद होने की उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर एसडीओ के पास गए थे मगर वह उन्हें मिले नहीं थे। विला राउंड की लाइट को लेकर उन्होंने कहा कि वहां जैन बंधुओं द्वारा बनाए जा रहे फ्लैट्स के लिए रूमेटेल डालने के दौरान ट्रक ने बिजली के पोल तोड़ दिए थे।उन्होंने कहा कि बिजली के पोल आज ठीक कर दिए गए हैं कल इस क्षेत्र में भी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यशवंत विहार में भी उन्होंने विद्युत कर्मियों को व्यवस्था बहाल करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।वही विधायक अजय सोलंकी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि ना केवल स्ट्रीट लाइट बल्कि शहर में किसी भी तरह की अव्यवस्था और जन समस्याओं के प्रति यदि कोई भी अधिकारी लापरवाही करता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है उन्हें व्यवस्था की पटरी पर सुचारू किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.