Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»स्लेटपोश मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत
    हमीरपुर

    स्लेटपोश मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

    By Himachal VartaApril 13, 2023
    Facebook WhatsApp
     हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कच्चे स्लेट पोस मकान में आग लगने से 57 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। यह आग करीब तड़के साढ़े तीन चार बजे लगी। स्लेट पोस मकान के उपरी भाग में यह आग लगी थी। घर में पति व पत्नी ही रहते हैं। यहां पर एक तरफ कच्चा मकान है और साथ में पक्का मकान भी बनाया हुआ है। पति कच्चे मकान में सो रहा था और पत्नी पक्के मकान में सो रही थी। जब किसी ग्रामीण ने आग की लपटे देखी तो अन्य लोगों को आग बुझाने के लिए बुलाया, दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इस आग की घटना में उपमंडल नादौन सनाही पंचायत के चलैली गांव, डाकखाना भलेड़ा के अशोक कुमार सुपुत्र महंत राम की मौके पर मौत हो गई। मृतक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर में डीपीई तैनात था और अभी सेवानिवृत्ति भी नजदीक थी। मृतक का बेटा सिंगापुर में है और बेटी पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की बहु है।नादौन थाना प्रभारी योग राज चंदेल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.