पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- 14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार भोग श्री अखण्ड पाठ साहिब, निशान साहिब झुलाने की सेवा, अंमृत संचार (दरबार श्री पांवटा साहिब में) प्रातः 11:00 बजे होगा। इस मौके पर कथा वाचक भाई बूटा सिंह जी एवं विद्वान सज्जन, ढाडी जत्था भाई परमजीत सिंह जी कुराली वाले विषेश तौर पर संगत के साथ पंहुच रहे हैं। इस दौरान गुरू जी के लंगर अतुट बरतेंगे। प्रातः 9:00 बजे से सांय 4.00 बजे तक खुले दीवान सजेंगे। गुरू जी के लंगर अटूट बरतेंगे। बैसाखी के इस शुभ अवसर पर रागी सिंह, भाई जगजीत सिंह जी नूर हजूरी रागी दरबार साहिब श्री अंमृतसर साहिब, बीबी रविन्द्र कौर जी पटियाले वाले प्रातः 10:00 बजे कीर्तन में भाग लेंगे। प्रबंधन ने बताया कि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी श्री पांवटा साहिब एवं संगतों के सहयोग के साथ सन्त बाबा कशमीर सिंह जी एवं सन्त बाबा सुखविन्द्र सिंह जी भूरी वालों की और से 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को पहली मंजिल के लैन्टर की सेवा की जायेगी। जिसमे संगत तन मन एवं धन के साथ सेवा करके जीवन सफल कर सकते हैं। इस दौरान प्रभंधक कमेटी के मनैजर जागीर सिंह ने बताया कि बैसाखी को लेकर गुरुद्वारा प्रभंधक कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है संगतो के रहने के लीय सभी इंतजाम पुरे है’इस दौरान 24 घंटे गुरु का लंगर संगतो को दिया जाएगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
