पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- उपमंडल पांवटा साहिब के गोंदपुर में शीशम और साल की अवैध तस्करी के मामले में वन विभाग ने एक पिकअप को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक वाहन राजबन से पांवटा या राज्य के बाहर जा रहा था।वन विभाग की टीम को सूचना मिली के तस्कर द्वारा अवैध रूप से शीशम व साल की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम बीओ पांवटा सुमंत कुमार ,वन रक्षक रतन ,अनवर ,मनीषा ,मूदसर ,ने गोंदपुर के पास नाका लगाया। इस दौरान उन्होंने एक पिकअप एच पी 17 बी 1073 आती दिखाई दी,जिसे वन विभाग की टीम द्वारा रोका गया। रोकने के बाद जब वन विभाग की टीम ने पिकअप की जांच की तो उसमे तीन नग साल की लकड़ी के बरामद हुए जिसकी कीमत 50076 रुपय थी। इसके इलावा दो नग शीशम की लकड़ी के बरामद हुए जिसकी कीमत 19392 रुपय थी। वन विभाग की टीम को वाहन चालक इरशाद पुत्र फरजंद निवासी खारा इन लकड़ियों के कोई भी कागजात नहीं दिखा सका,जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसके खिलाफ कार्यवाई करते हुए पिकअप व लकड़ी को जब्त कर लिया।पुष्टि करते हुए डीएफओ ऐश्वर्या राज ने बताया कि वन विभाग ने गोंदपुर में साल व शीशम के पांच नाग एक पिकअप से बरामद किये है। जिसकी कीमत 69468 रुपय आंकी गई है। उन्होंने कहा की वन विभाग के इस मामले में एक व्यक्ति को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
