नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज )( लक्ष्य शर्मा) : – पच्छाद के गांव धुना व धबलोंन का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ आईपीएच सराहां से मिला। लोगों का कहना था कि केंद्र सरकार के ” हर घर नल, नल से जल” मिशन के बावजूद पीने के पानी की बूंद-बूंद के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। पीने का पानी जीने के अधिकार में शामिल है। लेकिन अभी तक इन दोनों गांव में पाइप लाइन तक नहीं बिछी है। ये दोनों गांव दलित समुदाय से संबंध रखते हैं और लगभग दोनों गांव के 30-35 परिवार पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इससे पहले 27 फ़रवरी को भी एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ आईपीएच सराहां से मिला था। जिसके बाद 4 मार्च को आईपीएच विभाग के कर्मचारी मेजरमेंट के लिए भी गए थे। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने विभाग को सौंप दी है। परंतु लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है।उन्होंने बताया कि एसडीओ आईपीएच सराहां ने सिर्फ आश्वासन दिया है कि दोनों गांव में पाइप लाइन का कार्य जल्दी शुरू किया जायेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पाइप लाइन का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो मजबूरन दोनों गांव के ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।जिसका जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
