Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला परिषद वार्ड संख्या-5, दुगाना के स्थान पर सतौन, 26 मई तक सुझाव व आपत्तियां मान्य होंगे – उपायुक्त
    • सरकार ने जिला के 42 किसानों से खरीदी 178 क्वींटल गेहूं
    • जैव विविधता का सम्मान करें, पर्यावरण का संरक्षण करें”थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
    • माजरा एस्ट्रोट्रफ मैदान में एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है : अनुराग ठाकुर
    • इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत
    • 22 मई के दिन आजाद हुए गुरुद्वारा पांवटा साहिब में मनाया शहीदी दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अंबेडकर भारत के सर्वाधिक यशस्वी सपूत : डा.राजीव बिंदल
    सिरमौर

    अंबेडकर भारत के सर्वाधिक यशस्वी सपूत : डा.राजीव बिंदल

    By Himachal VartaApril 13, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नाहन भाजपा के पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि भारत रत्न डा.भीमराव रामाजी आंबेडकर भारत के भारत के सामाजिक, राजनीतिक मंच पर 1920 के दशक के प्रारंभ में प्रकट हुए और ब्रिटिश राज के अंत तक भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक कायाकल्प के अग्रस्थान में रहे। सन् 1947 में स्वतंत्रता के बाद से सन् 1956 में मृत्युपर्यंत आधुनिकभारत की नींव रखने में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने महत्वपूर्ण एवं अनूठी भूमिका निभाई।डा. आंबेडकर का जीवन एक अविश्वसनीय आख्यान है, एक अस्पृश्य बालक, बचपन से जवानी तक कदम-कदम पर अपमानित होता है, सभी विवशताओं को पार करते हुए वैश्विक स्तर के विश्वविद्यालयों से उच्चतम् डिग्रियां प्राप्त करता है। इसके बाद वे अपना जीवन अन्यायपूर्ण एवं मानव अधिकारों से वंचित जातिवद्ध पुरानी सामाजिक व्यवस्था के विनाश हेतु समर्पित कर देते हैं। परिवार के किसी सौभाग्य या किसी राजनीतिक वंशावली के बिना ही केवल कमरतोड़ मेहनत, दृढनिश्चिय,उच्चतम साहस एवं स्वार्थरहित बलिदान के बल पर, जबरदस्त राजनीतिक विरोध तथा सामाजिक भेदभाव पर विजय पाते हुए वे स्वतंत्र भारत के संविधान के प्रधान निर्माता बन जाते हैं। तदोपरान्त वो इस सकारात्मक कार्य के लिए रक्षाकवच बनाने के उद्देश्य से एक अधिक न्याययुक्त समाज, जो लाखों-करोडों दलित लोगों को सामाजिक न्याय दे सके, उसकी स्थापना के कार्य में लग जाते हैं। और इस प्रकार सामाजिक न्याय एवं तार्किकता पर आधारित एकनए भारत निर्माण की बुनियाद रखते हैं। इस प्रक्रिया में वे भारतीय गणतंत्र के साहसी रक्षक बन आधुनिक भारत के सज प्रहरी भी बनते हैं।इस पृश्ठभूमि में स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह भारी अन्याय होगा यदि उन्हें केवल दलितों के नेता के रूप में पहचाना जाए, जैसा कि अकसर जिम्मेदार लोगों के द्वारा भी किया जाता है। डा. आंबेडकर सिर्फ  एक दलित नेता या भारत के शोषित लोगों के ही नेता नहीं थे, वे एक राष्ट्रीय नेता थे। उनकी विद्वता, उनका जन आंदोलन, सरकार और उसके बाहर उनकी भूमिका दिखाती है कि उनका राष्ट्रवाद का ब्रांड उन लोगों से बिल्कुल अलग था जो ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतन्त्रता की लडाई लड़ रहे थे। डा. आंबेडकर का राष्ट्रवाद केवल भारतीयों को सत्ता हस्तांतरण तक सीमित नहीं था, अपितु राष्ट्र के पुननिर्माण का कार्य अर्थात् यह सामाजिक समानता और सांस्कृतिक एकता के जरिए युगों पुरानी जातिग्रस्त, अन्यायपूर्ण भेदभाव युक्त सामाजिक व्यवस्था को छोड़कर लोकतांत्रिक गणराज्य का निर्माण था।समाज के नेतृत्वकर्ता के रूप में बाबा साहेब अतुलनीय हैं तो अपने अर्जित गुणों के कारण जिज्ञासा, अध्ययनशीलता और समस्याओं से जूझने के कारण विकारों से दूर रहते हुए समाज की चिंताओं में स्वर मिलाने वाला व्यक्तित्व कैसा प्रखर नेतृत्व दे सकता है, इसके वह उत्कृष्ट उदाहरण हैं।हम केवल 150 साल तक गुलाम रहे पंडित नेहरू जी की यह मान्यता बाबासाहेब को स्वीकार नहीं थी। वह मानते थे कि भारत शताब्दियों बाद स्वाधीन हुआ है तो इस स्वराज्य की रक्षा हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। इस राष्ट्र हितकारी सोच के साथ समाज का नेतृत्व करते डा. आंबेडकर इस देश के रक्षा कवच प्रतीत होते हैं। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • जिला परिषद वार्ड संख्या-5, दुगाना के स्थान पर सतौन, 26 मई तक सुझाव व आपत्तियां मान्य होंगे – उपायुक्त
    • सरकार ने जिला के 42 किसानों से खरीदी 178 क्वींटल गेहूं
    • जैव विविधता का सम्मान करें, पर्यावरण का संरक्षण करें”थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
    • माजरा एस्ट्रोट्रफ मैदान में एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है : अनुराग ठाकुर
    • इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.