पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-पावंटा साहिब ई -रिक्शा चालक मनमाना किराया सवारियों से वसूलते थे जिसको लेकर अब एसडीएम गुंजित चीमा ने किराए की लिस्ट जारी की है।एसडीएम चीमा ने ई -रिक्शा चालकों के लिए रेट लिस्ट जारी कर बताया कि इस रेट लिस्ट से अधिक अगर कोई रिक्शा चालक यदि किराया वसूलता है तो ,उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी ई रिक्शा चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई ई रिक्शा चालक सवारियों से बदसलूकी करता है या गैर जिम्मेदाराना तरीके से रिक्शा चलाते हुए पाया गया तो ई रिक्शा परमिट रद्द किया जाएगा।बता दें कि ई-रिक्शा चालकों की शिकायतें बढ़ रही थी साथ ही बदसलूकी के मामले भी सामने आ रहे थे दो रोज पहले ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने गुंजीत चीमा को किराया बढ़ाने और बदसलूकी को लेकर शिकायत सौंपी थी। जिसके बाद ई रिक्शा चालकों के साथ एसडीएम द्वारा एक बैठक भी की गई और निर्णय लिया गया कि एक रेट लिस्ट तय की जाएगी ताकि आम आदमी को राहत मिल पाए।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
